CBSE Class 10 सामाजिक विज्ञान
पाठ - 5
उपभोक्ता अधिकार
- कोपरा कानून किस तरह उपभोक्ताओं को सशक्त बनाता है?
उत्तर- यह कानून निम्नलिखित अधिकारों को उपभोक्ताओं को देकर सशक्त बनाता है- जारूकता,
- उचित मापतौल,
- आई.एस.आई. मार्क,
- उपभोग की तिथि चैक करना,
- अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP)
- विक्रेता उपभोक्ता का शोषण किन-किन तरीकों से करते हैं?
उत्तर-- घटिया किस्म का समान,
- अधिक मूल्य,
- कम माप करना,
- नकली वस्तु,
- मिलावटी वस्तु,
- बुरा व्यवहार,
- विज्ञापनों द्वारा लुभाना ।
- सूचना के अधिकार ने किस तरह से उपभोक्ताओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया है?
उत्तर-- जब उत्पादक वस्तुओं व सेवाओं को खरीदता है तो उत्पादक को वस्तु के बारे में पूरी सूचना देना, जैसे - मूल्य, बेचने व बनाने की तारीख आदि।
- खराब होने की तारीख, वस्तुओं के अवयवों आदि की सूचना देनी होगी।
- सूचना न होने पर उपभोक्ता शिकायत कर सकता है। वस्तु बदल सकता है या अगर उत्पादन दोषपूर्ण हो तो क्षतिपूर्ति ले सकता है।
- अधिकारों की प्राप्ति कर्त्तव्यों के पालन से होती है। एक जागरूक उपभोक्ता के नजरिए से इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- अधिकार - सुरक्षा का, सूचना का, चुनने का, सुनवाई का, क्षतिपूर्ति का, उपभोक्ता जागरूकता का, शिक्षा का।
कर्त्तव्य - गुण के बारे में देखना, वस्तु के साथ गारन्टी कार्ड भी लेना चाहिए, रसीद लेनी चाहिए, आई.एस.आई, एगमार्क का शब्द चिन्ह देखना। यदि हम कर्त्तव्य पालन करेंगे और जागरूक होंगे तो अधिकारों की प्राप्ति में रूकावटें नहीं आएंगी। - शोषित उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता अदालतें अपना महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इस कथन को स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-- कोपरा कानूनों को लागू न्यायालय करता है।
- उपभोक्ता अदालतों का चलन ही कार्यवाही मीडिया द्वारा प्रसारण से और भी जागरूक होते हैं।
- दस्तावेज़, बिल होने चाहिएं जो जानकारी देते हैं।









