जन-संघर्ष और आंदोलन (PT only) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 1

 CBSE Class 10 राजनीति विज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पाठ - 5
जन-संघर्ष और आन्दोलन


बहुवैकल्पिक प्रश्न (1 अंक वाले)
प्रश्न 1. बोलिविया का जल युद्ध निम्न में से लोगों का संघर्ष था।

  1. बोलिविया में पानी के निजीकरण के खिलाफ
  2. लोकतंत्र को कायम करने के खिलाफ
  3. पर्यावरण को बचाने के खिलाफ
  4. वैश्वीकरण के समर्थन के लिए

उत्तर- (1) बोलिविया में पानी के निजीकरण के खिलाफ
प्रश्न 2. सन् 2006 के अप्रैल महीने में नेपाल में एक विलक्षण जन-आंदोलन हुआ। इस आंदोलन का उद्देश्य था।

  1. लोकतन्त्र कायम करना
  2. पर्यावरण की सुरक्षा करना
  3. मार्क्सवादी शासन कायम करना।
  4. राजा को हटाना।

उत्तर- (1) लोकतन्त्र कायम करना

प्रश्न 3. नेपाल में कब लोकतंत्र स्थापित हुआ?

  1. 1960 ई.
  2. 1970 ई.
  3. 1980 ई.
  4. 1990 ई.

उत्तर- (4) 1990 ई.

प्रश्न 4. उन समूहों को क्या कहते हैं जो सरकारी नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करते है

  1. आंदोलनकारी समूह
  2. दबाव समूह
  3. लोक कल्याण समूह
  4. कोई नही

उत्तर- (2) दबाव समूह

प्रश्न 5. उन संगठनों को क्या कहते है जो अपने हितो को बढ़ावा देने के लिए बने हो?

  1. लोक कल्याण समूह
  2. आंदोलनकारी समूह
  3. हित समूह
  4. आंदोलन

उत्तर- (3) हित समूह

प्रश्न 6. ‘जन संघर्ष प्रजातंत्र के कामकाज का अभिन्न अंग है।’ निम्नलिखित में से इस कथन का समर्थन करता है।

  1. बोलिविया में जल के निजीकरण के विरूद्ध जन-संघर्ष
  2. नेपाल के राजकीय परिवार में रहस्य नरसंहार
  3. 2005 में तत्कालीन राजा ज्ञानेन्द्र द्वारा संसद को भंग करना
  4. नेपाल में माओवादियों का उद्भव

उत्तर- (1) बोलिविया में जल के निजीकरण के विरूद्ध जन-संघर्ष

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन जन-आंदोलन की एक विशेषता है?

  1. यह चुनाव में भाग नही लेती है।
  2. इसका एक मजबूत संगठन होता है।
  3. इसका एक कमजोर संगठन होता है।
  4. इसमें निर्णय-निर्माण बहुत औपचारिक एवं दृढ़ होता है।

उत्तर- (3) इसका एक कमजोर संगठन होता है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन जन-हितकारी समूहों का उदाहरण है?

  1. श्रम संगठन
  2. व्यावसायिक संगठन
  3. व्यावसायिक इकाइयाँ
  4. पिछड़ा तथा अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी संगठन (बामसेफ)

उत्तर- (4) पिछड़ा तथा अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी संगठन (बामसेफ)

प्रश्न 9. फेडेकोर क्या था?

  1. यह बोलिविया की एक राजनीतिक पार्टी थी।
  2. यह बोलिविया के दलों का एक समूह था।
  3. इस संगठन में इंजीनियर और पर्यावरणवादी समेत स्थानीय कामकाजी लोग शामिल थे।
  4. यह लोगो का गठबंधन था।

उत्तर- (3) इस संगठन में इंजीनियर और पर्यावरणवादी समेत स्थानीय कामकाजी लोग शामिल थे।

प्रश्न 10. नेपाल के लोकतांत्रिक आंदोलन एंव बोलिविया जल युद्ध के बीच क्या समानताएँ थी?

  1. प्रादेशिक भागीदारी
  2. हिसंक संघर्ष
  3. जनता की लामबंदी
  4. धार्मिक सुधार

उत्तर- (3) जनता की लामबंदी

लघु उत्तर वाले प्रश्न (3/4 अंक)

प्रश्न 1. दबाव-समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है?
उत्तर-

राजनीतिक दलदबाव समूह
(1) ये सरकार में प्रत्यक्ष भागीदार होते है(1) ये सरकार में प्रत्यक्ष भागीदार नही होते
(2) ये पूरी तरह संगठित होते है।(2) इनका संगठन ढीला-ढाला होता है।
(3) इनका विस्तार क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर होता है।(3) इनका प्रभाव सीमित होता है।
(4) इनका लक्ष्य लम्बी अवधि वाला होता है।(4) छोटी अवधि वाला

प्रश्न 2. दबाव-समूह क्या है? उदाहरण देकर बताओं।
उत्तर- दबाव समूह लोगों का ऐसा समूह जो सरकार की नीतियों को प्रभावित करके अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते है।
उदाहरण

  1. (क) किसान संघ - अखिल भारतीय किसान यूनियन
  2. (ख) अध्यापक संघ - अखिल भारतीय अध्यापक परिषद्
  3. (ग) छात्र संगठन - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
  4. (घ) व्यापारी संघ - अखिल भारतीय व्यापार मण्डल

प्रश्न 3. हित समूह के तीन कार्यो का वर्णन कीजिए?
उत्तर- हित समूह के कार्य-

  1. जनमत का निर्माण
  2. हड़तालों और प्रर्दशनों की व्यवस्था करना।
  3. निर्वाचन के समय राजनीतिक दलों का समर्थन

प्रश्न 4. नेपाल और बोलिविया के जनसंघर्षो की दो-दो समानताओं और दो-दो असमानताओं को बताइए?
उत्तर- समानताएँ

  1. ये दोनों लोकतांत्रिक आंदोलन थे।
  2. ये दोनों संघर्ष सफल रहे।
  3. ये दोनो पूरे विश्व के लोकतंत्रवादियों के लिए प्रेरणा स्त्रेत है।
  4. ये दोनों राजनीतिक संघर्ष के उदाहरण है।

असमानताएं

  1. नेपाल में संघर्ष देश की राजनीति के आधार से संबंधित था।
  2. बोलिविया का संघर्ष किसी विशेष नीति से संबंधित था।

प्रश्न 5. चुनाव घोषणा पत्र क्या होता है? इसका महत्व बताइए?
उत्तर- इसमें राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों नीतियों तथा उद्देश्यों का विवरण रहता है। महत्व

  1. इसके द्वारा किसी दल की आंतरिक या बाहरी नीतियों का पता चलता है।
  2. चुनाव पश्चात किए जाने वाले कार्यो की जानकारी देना।
  3. इसमें वर्णित कार्य कराने के लिए जनता सरकार पर दबाव डालती है।

प्रश्न 6. कोई मत कब अवैध हो जाता है?
उत्तर-

  1. मतदाता मतपत्र में किसी जगह अपने हस्ताक्षर कर दे।
  2. मतपत्र को फाड़ दे।
  3. मतपत्र या ई॰ वी॰ एम॰ पर किसी प्रकार का निशान न लगाये।
  4. जब मतदाता का एक से ज्यादा प्रत्याशियों को निशान लगाना।

प्रश्न 7. दबाव समूह राजनीति पर किस प्रकार प्रभाव डालते है?
उत्तर-

  1. दबाव समूह में शामिल लोग प्रत्यक्ष रूप से चुनाव में भाग नहीं लेते परन्तु चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करते है।
  2. ये अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवारों की मदद करते है।
  3. ये सरकार पर दबाव डालने के लिए धरना, प्रदर्शन, हड़ताल सभा का आयोजन करते है।
  4. ये अपने कार्यो के लिए जनता का समर्थन और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करते है। जन-जन अभियान चलाना, जन सभा का आयोजन करना।
  5. दबाव समूह और आंदोलन अपने संगठन में बड़े नेताओं को जोड़ने का प्रयास करते है जिससे कि उनका प्रभाव बढ़ जाए।

प्रश्न 8. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए-

  1. फेडेकोर
  2. निर्वाचन
  3. सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार
  4. चुनाव याचिका

उत्तर- फेडेकोर - फेडेकोर बोलिविया के समस्त हित-समूहों का एक सयुंक्त परिसंघ है।
निर्वाचन - मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करता है। सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार- 18 वर्ष या अधिक के आयु के सभी नागरिकों को सरकार के निर्वाचन में मत देने का अधिकार।
चुनाव याचिका - चुनाव के वक्त गलत तरीको का प्रयोग करके मतदान को प्रभावित करने पर किसी भी सदस्य द्वारा न्यायलय में चुनाव याचिका प्रस्तुत की जाती है। जिसका न्यायलय परीक्षण करता है।

merq